कोडरमा में पेड़ से टकरायी मोटरसाइकिल, नाबालिग की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: मरकच्चो थाना अंतर्गत बरियारडीह मरकच्चो मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय (Plus Two High School) देवीपुर के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (Motorcycle) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।

इसमें मोटरसाइकिल (Motorcycle) सवार बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान घोड़थ्म्बा थाना क्षेत्र के पटमा गढ़हा जैरूवाडीह निवासी प्रकाश यादव (17) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वह मोटरसाइकिल से मरकच्चो की ओर जा रहा था। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति काफी तेज रफ्तार में था ।

इसके कारण अनियंत्रित (Out of Control) हो गया। घायल व्यक्ति की गम्भीर स्थिति देख राहगीरों ने एम्बुलेंस 108 से बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

Share This Article