नितिन गडकरी से मिले सांसद संजय सेठ, की सड़क चौड़ीकरण करने की मांग

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने शनिवार को रातू रोड से नागाबाबा खटाल तक रोड चौड़ीकरण को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

सांसद सेठ ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि रातू रोड बहुत ही घनी आबादी वाला क्षेत्र है।

यह रोड एनएच 75 और एनएच 23 के माध्यम से रांची शहर को देश के कई राज्यों व शहर से जोड़ता है।

पूर्व मे (एनएचएआई) के द्वारा ईटकी रोड से नागाबाबा खटाल (एनएच 23) व पंडरा रोड से नागाबाबा खटाल (एनएच 75) के चौड़ीकरन से संबंधित योजना बनाई गई थी लेकिन यहां पूर्ण नहीं हो पाई।

उक्त प्रस्तावित योजना में यह सड़क पिस्कामोड़ से वाई शेप में बनी थी और सड़क का चौड़ी करण करना था। लेकिन वर्तमान समय में रातू रोड पर वाहनों की आवाजाही का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

प्रतिदिन इस सड़क से दस हज़ार से अधिक छोटे बड़े बहनों की आवाजाही होती है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यहां अक्सर जाम लगा रहता है।

तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में कई बार घंटो समय लग जाते हैं।

जाम लग जाने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को बहुत गंभीर संकट का सामना करना पड़ता है।

विभिन्न शहरों को रांची से जोड़ने की प्रमुख सड़क होने के कारण कई बार एंबुलेंस फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाएं जाम से बुरी तरह प्रभावित होती है।

सांसद सेठ ने कहा कि इस महत्वपूर्ण समस्या को ध्यान में रखते हुए ( एनएचएआई) द्वारा जल्द इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाए, ताकि इस क्षेत्र की जनता को जाम की गंभीर समस्या से मुक्ति मिल सके।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने कहा जल्द ही इस समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Share This Article