Homeझारखंडगर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा 2500 से अधिक पोषाहार किट, सांसद संजय...

गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा 2500 से अधिक पोषाहार किट, सांसद संजय सेठ ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Pregnant Women Nutrition Kit: सांसद संजय सेठ ने कहा कि कुपोषण (Malnutrition) के विरुद्ध कार्यक्रम के तहत गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL India Limited) के माध्यम से गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के बीच 2500 से अधिक पोषाहार किट का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे इसके लिए प्रयासरत थे कि गर्भवती महिलाओं को पोषण किट उपलब्ध हो सके। इस दिशा में बड़ी सफलता मिली है। सांसद सेठ शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

सांसद ने कहा कि इस पोषाहार कीट में गाय का घी, ड्राई फ्रूट्स के लड्डू, प्रोटीन पाउडर, विभिन्न प्रकार के पौष्टिक बीज, मोटे अनाज से बने लड्डू सहित कई ऐसी सामग्री शामिल हैं, जो गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सांसद ने कहा कि यह पूर्ण रूप से चिकित्सकों की सलाह पर तैयार किया गया किट है।

सेठ ने कहा कि इसके लाभुकों की सूची तैयार कर ली गई है। इसी सूची के अनुसार रांची Lok Sabha क्षेत्र के रांची, हटिया, कांके, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी विधानसभा क्षेत्र में इसका वितरण किया जाएगा।

सांसद ने कहा कि एक सेट किट की कीमत 2,500 रुपये है। प्रथम चरण में 2,500 महिलाओं को यह किट देने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में चुनाव के बाद इसमें और भी बढ़ोतरी की जाएगी।

इस मौके पर रांची के विधायक CP सिंह, रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...