पति ने पत्नी के लिए विमान में बम होने की फैला दी अफवाह, इसके बाद जो हुआ…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mumbai Husband Wife Love Story: पत्नी से प्यार करने के अलग-अलग अंदाजों और कामों के बारे में रह-रह कर जानकारी मिलती रहती है। यह अच्छी बात नहीं है कि पत्नी के लिए पति कुछ ऐसा कर गुजरे कि बाद में उसके लिए संकट पैदा हो जाए।

ऐसी ही एक घटना मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए कुछ ऐसा किया कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे दो दिन तक जेल की हवा खानी पड़ी। उस शख्स का नाम विलास बाकड़े है। आखिर विलास ने अपनी पत्नी के लिए ऐसा क्या किया जिसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा।

आरोपी विलास बाकड़े की पत्नी किसी काम से मुंबई आई थी। लेकिन Bengaluru वापस जाने के लिए Akasa Airlines की फ्लाइट लेने वाली थी। लेकिन जैसे ही वह जाने वाली थी, उसने अपने पति को फोन किया और इसकी जानकारी दी। इसके बाद विलास ने अकासा एयरलाइंस के कंट्रोल रूम को फोन किया जिससे हड़कंप मच गया।

दरअसल विलास बाकड़े ने फोन कर धमकी दी कि विमान में बम है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। क्योंकि विमान में कुल 167 यात्री सवार थे। स्थानीय अपराध शाखा का बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) मौके पर पहुंचा। पूरे विमान का निरीक्षण किया। लेकिन उन्हें विमान में कुछ नहीं मिला। आखिरकार दोपहर 1।30 बजे फ्लाइट बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने विलास के धमकी भरे कॉल की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। इसी बीच मुंबई पुलिस ने जांच करते हुए विलास बाकड़े को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने कहा कि उन्होंने यह धमकी भरा कॉल विमान को लेट से उड़ान भरने के लिए किया था, क्योंकि वह अपनी पत्नी के पास पहुंचने वाला था।

कोर्ट में पेश करने के बाद उसे दो दिन की पुलिस हिरासत दी गई। अब आरोपी विलास बाकड़े को जमानत मिल गई है। अब उसे यह एहसास भी हो रहा है कि उसे ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए थी।

 

Share This Article