नौसेना का कर्मी, उसकी पत्नी और दो बच्चे दक्षिण मुंबई स्थित घर में मृत मिले

मुंबई के नेवी नगर में नौसेना कर्मी, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भारतीय नौसेना का एक नाविक, उसकी पत्नी और उसके दो बच्चे दक्षिण मुंबई के नेवी नगर इलाके में स्थित अपने आवास पर मृत मिले। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कफ परेड पुलिस के अनुसार, नाविक का शव शनिवार रात उसके घर में फंदे से लटका मिला तथा परिसर में उसकी पत्नी और दो महीने एवं तीन वर्ष की उम्र के उसके बच्चों के शव भी मिले।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की, जबकि उसकी पत्नी और बच्चों को जहर दिया गया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि नाविक, उसकी पत्नी और दो बच्चे अपने आवास पर मृत मिले। बयान में कहा गया कि पुलिस की जांच जारी है और नौसेना हरसंभव सहायता दे रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।