पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता रमेश देव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: हिंदी व मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रमेश देव को नम आखों से विदाई दी गई और वे पंचतत्व में विलीन हो गए।

बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। गुरुवार को मुंबई में उनके अंतिम संस्कार से पहले उन्हें अंतिम दर्शन के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे, महेश मांजरेकर, आशुतोष गोवारिकर, रजा मुराद, सुरेश ओबेरॉय समेत कई अन्य सेलेब्स पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

रमेश देव पिछले काफी समय से हृदय संबंधी परेशानियां से ग्रसित थे. उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। बुधवार को अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए उनके अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए। उनके परिवार और कुछ रिश्तेदार ही अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

आपको बता दें कि रमेश देव ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया था। तीन दिन पहले ही उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था।

Share This Article