नड्डा ने भागलपुर बम धमाके में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के भागलपुर में हुये बम धमाके में मारे गये लोगों के परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई क्षति की खबर सुनकर अत्यंत स्तब्ध हूं।

मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है और पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।”

Share This Article