भुवनेश्वर : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने रविवार को उड़ीसा स्थित विश्वविख्यात कोणार्क के सूर्य मंदिर का दर्शन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए नंद किशोर यादव ने कहा कि इस अनुपम धरोहर के सम्मुख खड़े होकर मन श्रद्धा और गौरव से अभिभूत हो उठा।


पत्थरों में साकार यह स्थापत्य हमारी सभ्यता की साधना, ज्ञान और अद्वितीय सृजनशीलता का अमर प्रमाण है। सूर्यदेव के इस भव्य रथ के दर्शन ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति मेरी आस्था को और गहरा किया।


