आपसी विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara Mutual Dispute: जामताड़ा (Jamtara ) जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में 3 लोग घायल हो गए।

सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) नारायणपुर में किया गया।

घायल जगरनाथ राणा (18 वर्ष) ने बताया कि हमलोग ईट (Brick) पारने का काम करने उड़ीसा गए थे। जहां गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हो जाने के बाद शुक्रवार को हमलोग अपने घर जगदीशपुर गांव आ गए।

इसके बाद शनिवार की सुबह गांव में इस विवाद के निपटारे को लेकर पंचायती हो रही थी तभी गांव के कुछ लोगों ने मुझे ओर मेरे भाई रमेश राणा (27 वर्ष) तथा सुरेश राणा (31 वर्ष) को मारपीट कर घायल कर दिया।

Share This Article