एक्ट्रेस लैला मर्डर मामले में सौतेले बाप को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा, 14 साल पहले…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Actress Laila Murder Case: मुंबई के सेशन कोर्ट ने अभिनेत्री लैला खान (Laila Khan) और उनके परिवार की हत्या (Murder) के मामले में सजा सुना दी है।

सेशन कोर्ट ने दोषी सौतेले पिता परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है।

लैला की हत्या का मामला करीब 14 साल पुराना है। दोषी परवेज ने लैला, उनकी मां और चार-भाई बहन की हत्या की थी। इसके बाद उनके शव को फार्म हाउस में दफना दिया गया था। पुलिस ने मामले में परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद पूरी घटना का पता चल पाया था।

लैला के पिता नादिर ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन (Oshiwara Police Station) में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि परवेज और उसके साथी आसिफ शेख ने लैला और उसके पूरे परिवार का अपहरण किया है। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर शव बरामद किया था।

पुलिस के अनुसार परवेज लैला खान का सौतेला पिता है। वह लैला की मां शेलिना का तीसरा पति है।

पुलिस ने दावा किया कि इगतपुरी बंगले में संपत्ति को लेकर बहस के बाद परवेज ने पहले शेलीना की हत्या (Murder) की और फिर लैला खान, उसकी बड़ी बहन अमीना, जुड़वां भाई-बहन ज़ारा और इमरान और चचेरी बहन रेशमा की हत्या की, क्योंकि उन्होंने अपराध देखा था।

पुलिस ने कहा था कि परवेज ही पुलिस को मृतक के अवशेषों तक ले गया था, जिसे उसने फार्महाउस में एक गड्ढे में दफनाया था। मुकदमे के दौरान शेलीना के दो पूर्व पतियों सहित 40 गवाहों से पूछताछ की गई।

Share This Article