भारत

अमित शाह ने अपने आवास पर पत्नी संग फहराया तिरंगा

नई दिल्ली: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है।

इस मौके पर Union Home Minister अमित शाह ने सुबह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराया।

देश में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 13 से लेकर 15 August तक चलेगा, जिसमें सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गई है।

इसी मौके पर आज अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ मिलकर अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान शामिल

अमित शाह ने एक दिन पहले ही इसकी सूचना दे दी थी कि वह अपने आवास पर सुबह तिरंगा फहराकर अभियान की शुरुआत करेंगे।

गौरतलब है कि देश इस साल आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी को लेकर Prime Minister नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि 13 August से लेकर 15 August तक सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा लगाएं।

हर घर तिरंगा अभियान को हर जगह समर्थन मिल रहा है। देश के अर्धसैनिक बल (Paramilitary Force) भी कई दिनों से लगातार तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

इनमें सीमा सुरक्षा बल, ITBP, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) के जवान शामिल हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker