Latest NewsUncategorizedचंद्रबाबू नायडू ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात

चंद्रबाबू नायडू ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chandrababu Naidu met Eknath Shinde: आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से रविवार को मुंबई में मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के विकास को लेकर चर्चा हुई।

CM नायडू ने एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास ‘वर्षा’ में उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच एक अहम बैठक भी हुई। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और विकास को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में आंध्र प्रदेश के सांसद और केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, महाराष्ट्र के लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) मंत्री दादाजी भुसे और सांसद श्रीकांत शिंदे भी मौजूद थे।

CM शिंदे ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, “आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज अपनी मुंबई यात्रा के दौरान वर्षा निवास का सद्भावना दौरा किया। इस अवसर पर उनका शॉल और गुलदस्ते से स्वागत किया गया और श्री विठ्ठल रखुमाई की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया।”

उन्होंने लिखा, “इस बैठक में मुख्य रूप से दो पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि किस तरह से आपसी सहयोग बढ़ाकर दोनों का विकास किया जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे भी मौजूद रहे।”

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...