शराब घोटाले में आठवीं चार्जशीट ED ने की दाखिल, ‘आप’ व केजरीवाल को बनाया आरोपी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में शुक्रवार को अपनी आठवीं Charge Sheet दायर की।

ED ने इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया है।

गुरुवार को ED का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एस.वी. राजू ने Supreme Court को बताया था कि आप और उसके राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ अभियोजन शिकायत पाइपलाइन में है और जल्द ही विशेष अदालत के समक्ष दायर की जाएगी।

ASG राजू ने यह दलील तब दी जब केजरीवाल की अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर बहस हो रही थी।

इससे पहले जांच एजेंसी ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि वह जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल करेगी।

दिल्ली शराब घोटाले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, कई आप नेता, BRS नेता के. कविता और अन्य शामिल हैं।

Share This Article