लोकसभा के पांचवें चरण तक 50.72 करोड़ मतदाताओं ने किया मतदान, ECI ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Election Commission of India : लोकसभा चुनाव के 6 चरण समाप्त हो चुके हैं। इस बीच भारत निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले पांच चरणों में 76.41 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 50.72 करोड़ लोगों ने मतदान (VOTE) किया है।

ECI द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इन पांच चरणों में कुल मतदाताओं की संख्या थी 76.41 करोड़

आयोग के अनुसार, 19 अप्रैल को 102 सीट के लिए हुए पहले चरण में कुल 16.64 करोड़ मतदाताओं में से 11 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला और मतदान प्रतिशत 66.14 रहा। 26 अप्रैल को 88 सीट के लिए हुए दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत 66.71 था और कुल 15.86 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 10.58 करोड़ लोगों ने मतदान किया।

आयोग के अनुसार, सात मई को 94 सीट के लिए तीसरे चरण के मतदान में 17.24 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 11.32 करोड़ ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और मतदान प्रतिशत 65.68 था।

चौथे चरण में 13 मई को 96 सीट के लिए मतदान हुआ, जिसमें कुल 17.71 करोड़ मतदाताओं में से 12.25 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 66.71 रहा।

49 सीट के लिए 20 मई को पांचवें चरण में मतदान प्रतिशत 62.20 रहा और 8.96 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 5.57 करोड़ ने मतदान किया।

Share This Article