Latest NewsUncategorizedHIV पॉजिटिव दुल्हन से अलग-अलग पांच लोगों ने मनाई सुहागरात, मचा हड़कंप

HIV पॉजिटिव दुल्हन से अलग-अलग पांच लोगों ने मनाई सुहागरात, मचा हड़कंप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

HIV Positive Bride : मुजफ्फरनगर में शादी के नाम पर ठगी कर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन HIV Positive पाई गई है। यह जानकारी मिलने पर हड़कंप मचा हुआ है।

हालांकि महिला को शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलिस ने मई माह में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में बीमारी के बाद लक्षणों के आधार पर कराई गई जांच में महिला HIV Positive पाई गई तो हंगामा मच गया।

महिला शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पांच बार एक रात की दुल्हन बन चुकी है। काउंसलिंग के बाद महिला के संपर्क में आए लोगों की भी अब जांच कराई जा रही है।

तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी निवासी एक व्यक्ति ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर निवासी युवती के साथ 1 मार्च को शादी की थी।

विदाई के बाद अपने भाई के साथ आई ससुराल

दुल्हन विदाई के बाद अपने भाई के साथ ससुराल आई थी। रात में सभी सो गए थे। दोनों भाई-बहन सुबह के समय घर में नहीं मिले थे। घर में रखे जेवर-कैश, मोबाइल और सामान गायब था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने 6 मई को दुल्हन समेत सात आरोपी पकड़कर गैंग का खुलासा किया था। तब से ही दुल्हन जिला कारागार में बंद है।

पिछले दिनों दुल्हन ने तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन से HIV जांच कराने की बात कही। इस पर जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकली। Aids की पुष्टि होते ही दुल्हन का उपचार शुरू कर दिया गया है।

HIV पॉजिटिव ने की पांच शादियां

पुलिस जांच में सामने आया था कि एक रात की दुल्हन बनने वाली महिला अब तक पांच शादियां कर चुकी है। इसी अंदाज में वह सामान लेकर फरार हो जाती है। अभी तक इस मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी भी अदालत से स्वीकृत हो चुकी है।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...