कोलकाता डॉक्टर रेप केस मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने लिया एक्शन

कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म (Rape) और हत्या की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाया है।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Home Ministry took Action regarding Kolkata Doctor Rape case: कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म (Rape) और हत्या की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाया है।

सूत्रों की माने तो गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के लिए नया सर्कुलर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सभी राज्यों को हर दो घंटे में कानून व्यवस्था की जानकारी देनी होगी। रिपोर्ट ईमेल, फैक्स या फिर व्हाट्सएप के जरिए केंद्र को भेजनी होगी।

शनिवार रात जारी आदेश में कहा गया है कि अब से हर राज्य को अपने यहां की कानून व्यवस्था की रिपोर्ट देना जरुरी होगा। यह Report हर दो घंटे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजनी होगी। सभी राज्य ईमेल, फैक्स या व्हाट्सएप के जरिए कानून व्यवस्था की ताजा जानकारी मंत्रालय को देंगे। गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष अधिकारी ने बताया कि यह कदम सुरक्षा की निगरानी करने और स्थिति को नियंत्रण से बाहर नहीं होने देने के लिए उठाया गया है।

कोलकाता महिला डॉक्टर दुष्कर्म मर्डर केस में आईएमए ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोलकाता के सरकारी अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन और मानद महासचिव डॉ. अनिलकुमार जे नायक ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कुछ समाधान और मांगों का उल्लेख किया गया और कहा गया कि उनकी ओर से स्थिति पर ध्यान देने से न केवल महिला डॉक्टरों बल्कि कार्यस्थल की हर महिला का भरोसा बढ़ेगा।

बता दें कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म (Rape) एवं हत्या (Murder) के विरोध में हड़ताल तेज होती जा रही है। शुक्रवार को दिल्ली के प्रमुख निजी अस्पताल भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हुए अपनी ओपीडी, वैकल्पिक सर्जरी और IPD सेवाएं बंद कर दीं। राजधानी में रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के छठे दिन सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पताल भी इसमें शामिल हो गए हैं।

Share This Article