जनता से झूठ बोलती है मोदी सरकार: राहुल गांधी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से कांग्रेस केन्द्र सरकार को कोरोना, महंगाई, गरीबी, रोजगार शिक्षा के मुद्दे पर घेरती नजर आ रही है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी कोरोना संकट को लेकर केंद्र पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार जनता से झूठ बोलती है।

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए केन्द्र सरकार से एक सवाल पूछा और उसका जवाब भी खुद ही लिखा।

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा कि भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है?’ इसी ट्वीट में उन्होंने जवाब भी लिखा, ‘झूठ और फालतु नारे लगाने वाला गुप्त मंत्रालय।’

उल्लेखनीय है कि इन दिनों राहुल गांधी केन्द्र सरकार से आए दिन सवाल कर रहे हैं।  बीते दिनों राहुल ने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों पर भी सवाल खड़े किए थे।

उन्होंने कहा था कि भाजपा शासनकाल में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं।

अर्थ व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। बेरोजगारी चरम पर है। देश का युवा त्रस्त है। राहुल ने कहा कि भाजपा पूरी तरह फेल रही है वो जनता से छल कर रही है।

Share This Article