Latest Newsभारत‘स्मार्ट लगती हो...' देर रात महिला को भेजा मैसेज, फिर कोर्ट ने...

‘स्मार्ट लगती हो…’ देर रात महिला को भेजा मैसेज, फिर कोर्ट ने जो किया जान रह जाएंगे दंग!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mumbai Sessions Court: मुंबई की सेशन कोर्ट ने देर रात महिला को अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजने के मामले में आरोपी नरसिंह गुडे की सजा को बरकरार रखा है।

आरोपी ने पूर्व महिला पार्षद को व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज और तस्वीरें भेजी थीं। कोर्ट ने इसे महिला की गरिमा का अपमान करार देते हुए तीन महीने की सजा और जुर्माने की सजा सुनाई है।

देर रात भेजे गए थे संदेश, महिला हुई शर्मिंदा और नाराज

पीड़िता के मुताबिक, 26 जनवरी 2016 की रात उसे आरोपी के नंबर से संदेश मिले थे, जिसमें लिखा था- “आप बहुत स्मार्ट लगती हैं, आप गोरी हैं, मैं आपको पसंद करता हूं, आप शादीशुदा हैं या नहीं?” आरोपी ने इसके बाद कुछ अश्लील तस्वीरें भी भेजीं।

जब महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी और आरोपी को कॉल किया, तो उसने कॉल रिसीव नहीं की और जवाब में लिखा- “रात में कॉल स्वीकार नहीं की जाएगी, मुझे व्हाट्सऐप चैटिंग पसंद है, ऑनलाइन आओ।”

कोर्ट ने कहा- कोई भी महिला अपनी गरिमा दांव पर नहीं लगाएगी

अदालत ने आरोपी की दलील खारिज कर दी, जिसमें उसने कहा था कि उसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के तहत फंसाया गया है।

कोर्ट ने कहा कि कोई भी महिला झूठे मामले में फंसाकर अपनी गरिमा को खतरे में नहीं डालेगी।

आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं में दोषी, अपील खारिज

कोर्ट ने आरोपी को आईपीसी की धारा 509 (महिला की गरिमा का अपमान) और आईटी एक्ट की धारा 67, 67A (इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री प्रसारित करना) के तहत दोषी ठहराया।

आरोपी ने इस फैसले के खिलाफ अपील की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट की सजा को बरकरार रखा।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...