Latest NewsUncategorizedनड्डा, शाह ने पंजाब विधानसभा चुनाव पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ...

नड्डा, शाह ने पंजाब विधानसभा चुनाव पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा की

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय जानता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब में पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा की।

भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक का मसला राज्य में बदले हुए राजनीतिक हालात के बीच चुनाव की योजनाओं पर चर्चा था।

राज्य में भाजपा के सबसे पुराने गठबंधन सहयोगियों में से एक शिरोमणि अकाली दल ने कृषि कानून का विरोध करते हुए भाजपा का साथ छोड़ दिया था।

इसके बाद अकाली दल ने राज्य में मायावती की बहुजन समाज पार्टी के हाथ मिला लिया था।

पार्टी के एक नेता ने कहा, यह बैठक चुनाव रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पंजाब में किसानों के आंदोलन पर भी चर्चा की गई।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ते हुए भाजपा का इस साल की शुरूआत में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में खराब प्रदर्शन रहा था।

सूत्रों ने कहा कि नए क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार की योजना पर भी चर्चा की गई। खासकर राज्य के ग्रामीण हिस्सों में जिसे पार्टी ने दशकों तक अकाली दल के साथ गठबंधन के चलते नजरअंदाज किया है।

भाजपा के एक नेता ने कहा, शिअद के साथ गठबंधन में भाजपा ने शहरी इलाकों में ध्यान केंद्रित किया जबकि एक राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित होने के लिए, पार्टी को पंजाब के ग्रामीण हिस्सों में पैठ बनाने की जरूरत थी।

spot_img

Latest articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ का दौरा करेंगे और पश्चिमी उत्तर...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

खबरें और भी हैं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ का दौरा करेंगे और पश्चिमी उत्तर...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...