सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी चुने गए NDA के नेता

News Aroma
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Narendra Modi 0.3!: प्रधानमंत्री आवास पर बुधवार को हुई NDA की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को अपना नेता चुन लिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने NDA की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका TDP के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री एवं JDU प्रमुख नीतीश कुमार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे सहित NDA के सभी नेताओं ने समर्थन किया।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में PM आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई NDA की महत्वपूर्ण बैठक में NDA के 16 पार्टियों के प्रमुख नेता मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए PM मोदी ने सर्वप्रथम जनता-जनार्दन का आभार प्रकट किया और NDA को लगातार तीसरा कार्यकाल देने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत के संकल्प को आगे लेकर चलना चाहते हैं और इसके लिए आगे भी अटूट निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

BJP अध्यक्ष JP नड्डा ने NDA के सभी सहयोगी दलों के नेताओं का स्वागत किया। बैठक में NDA के सभी नेताओं ने एक स्वर से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भूरि-भूरि सराहना की और कहा कि उनके यशस्वी नेतृत्व में ही NDA को लगातार तीसरी बार स्पष्ट जनादेश मिला है।

NDA के सभी नेताओं ने कहा कि NDA की जीत में PM मोदी की चमत्कारिक छवि और उनके परिश्रम की पराकाष्ठा का विशेष योगदान है और इसने राज्यों के विधान सभा चुनावों में भी NDA को बड़ी जीत दिलाने में ठोस आधार प्रदान किया है।

NDA के सभी नेताओं ने कहा कि जनता का निर्णय है कि नरेंद्र मोदी जल्द से जल्द शपथ लें और NDA सरकार का गठन हो ताकि इन 10 वर्षों में उनके नेतृत्व में गरीब, दलित, पिछडे और वंचित समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके उत्थान के लिए NDA सरकार द्वारा जो कल्याणकारी कार्य शुरू किए गए हैं, वह अविरल चलता रहे।

सभी ने एकमत से कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में विगत दस वर्षों में किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण ही जनता ने अकेले BJP को पूरे विपक्षी गठबंधन से अधिक सीटों पर विजयी बनाया है और NDA को सरकार बनाने का स्पष्ट बहुमत दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा देश के युवाओं में उत्साह प्रदान करती है जो बिना थके काम करते हैं। देश की जनता ने फिर एक बार उन पर विश्वास जताया है और हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

बैठक में मौजूद NDA के सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व और उनके नेतृत्व में देश द्वारा की गई प्रगति के लिए बधाई दी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में PM मोदी की मेहनत और प्रयासों की सराहना की। NDA सहयोगियों ने कहा कि PM के पास विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है और वे इस लक्ष्य में भागीदार हैं। उन्होंने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने में PM मोदी की भूमिका की सराहना की।

NDA नेताओं ने गरीबी उन्मूलन की दिशा में पीएम के प्रयासों की सराहना की और अच्छा काम जारी रखने का संकल्प भी लिया।

बैठक में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता एकनाथ शिंदे, TDP मुखिया चंद्रबाबू नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चिराग पासवान, NCP (अजित पवार गुट) से प्रफुल्ल पटेल एवं सुनील तटकरे, अपना दल (S) से अनुप्रिया पटेल, आरएलडी से जयंत चौधरी, JDS से HD कुमारस्वामी, जनसेना पार्टी से पवन कल्याण, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी, असम गण परिषद से अतुल बोरा, UPPL से प्रमोद बोरो, SKM से इंद्रा हंग सुब्बा, AJSU से सुदेश महतो, JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं JDU के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा मौजूद रहे।

Share This Article