इंदौर में NOTA ने पूरे देश का तोड़ा रिकॉर्ड, अबतक 1 लाख 63 हजार…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NOTA broke the Record of the Entire Country in Indore: मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के लिए मतगणना जारी है। गिनती में प्रत्याशियों के आगे और पीछे के इतर NOTA का रिकॉर्ड भी बन रहा है।

इंदौर (Indore) में NOTA ने पूरे देश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां नोटा के खाते में अबतक 1 लाख 63 हजार 828 मत से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। वहां 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे।

इंदौर लोकसभा से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी को अभी तक 9 लाख 18 हजार 691 मत मिले हैं।

इंदौर लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी के टक्कर में कोई प्रत्याशी नहीं था। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया था और BJP में शामिल हो गए थे।

इसके बाद कांग्रेस ने इंदौर में नोटा के लिए अभियान चलाया था। मतगणना से यह भी स्पष्ट है कि अगर कांग्रेस प्रत्याशी को NOTA वाले मत जोड़े जाएं तो भी उसे 1 लाख 63 हजार मत मिलते। पर कांग्रेस के चलते इंदौर लोकसभा ने नोटा के मामले में नया रिकार्ड बना दिया है।

Share This Article