HomeUncategorizedआगामी वर्षों में भारत आर्थिक व सैन्य रूप से हासिल करेगा अधिक...

आगामी वर्षों में भारत आर्थिक व सैन्य रूप से हासिल करेगा अधिक ऊंचाई, NSA डोभाल ने…

Published on

spot_img

National Security Advisor (NSA) Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है और आगामी वर्षों में आर्थिक व सैन्य रूप से और अधिक ऊंचाई हासिल करेगा।

हालांकि, उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि यदि भारत की सीमाएं अधिक सुरक्षित होतीं, तो और तेजी के साथ देश की प्रगति हो सकती थी। NSA डोभाल शुक्रवार को BSE अलंकरण समारोह में रुस्तमजी स्मारक व्याख्यान दे रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा, “अगर पश्चिम व उत्तर में हमारी सीमाएं सुरक्षित होतीं, तो हमारेे देश की प्रगति और तेज हो सकती थी।”

रक्षा सहित सभी क्षेत्रों में ‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने के सरकार के प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अगले दस वर्षों में भारत एक प्रमुख हथियार निर्यातक के रूप में उभरेगा।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में IANS के साथ एक विशेष बातचीत में बताया था कि कैसे भारत का रक्षा निर्यात 2014 में 600-800 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 31 हजार करोड़ रुपये हो गया और अगले पांच वर्षों में इसके 50 हजार करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है।

NSA डोभाल ने BSF के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”आज भारत बदल रहा है, हम बदलते समय में जी रहे हैं। अगले 10 वर्षों में हमारा देश न केवल दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं (Economies) में से एक होगा, बल्कि दुनिया के सबसे उन्नत देशों और सैन्य शक्ति में भी शामिल होगा। देश आत्मनिर्भर होगा। अब तक हथियारों और उपकरणों का आयातक भारत, अब इसका प्रमुख निर्यातक बन गया है।”

डोभाल ने कहा कि मोदी सरकार ने हमारी सीमाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। इसका परिणाम आज दिखाई दे रहा है।

डोभाल ने कहा, “प्रधानमंत्री हर दिवाली सुदूर सीमा पर BSF, ITBP और सेना के जवानों के साथ न मनाते हैं।”

उन्होंने सीमा से सटे 12 हजार गांवों के सर्वेक्षण के लिए भी प्रधानमंत्री को श्रेय दिया और कहा कि अगर सत्ता में बैठे बड़े नेता सीमाओं की गंभीरता और महत्व को समझते हैं, तो आधा काम अपने आप हो जाता है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...