Latest Newsभारतमहाकुंभ में ड्रोन शो से प्रयागराज की पौराणिक कथा का होगा प्रदर्शन,...

महाकुंभ में ड्रोन शो से प्रयागराज की पौराणिक कथा का होगा प्रदर्शन, आकाश में दिखेगा अद्भुत नजारा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Drone Show in Maha Kumbh : विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) को लेकर प्रयागराज (Prayagraj) में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

इसमें आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इस बार कई नये और अनोखे अनुभव प्राप्त होंगे। दरअसल UP का पर्यटन विभाग महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो (Drone Show) आयोजित करेगा।

इसमें महाकुंभ और प्रयागराज की पौराणिक कथा का प्रदर्शन होगा।

आकाश में दिखेगा यह अद्भुत नजारा

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम नोज पर श्रद्धालुओं को शाम के समय आकाश में यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

इसके अलावा, पर्यटन विभाग मेला क्षेत्र में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जल क्रीड़ा, हॉट एअर बैलून, लेजर लाइट शो जैसी गतिविधियां भी करवा रहा है।

महाकुंभ की शुरुआत और समापन के समय संगम नोज पर ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा । यह महाकुंभ के यात्रियों व प्रयागराज वासियों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव होगा।

लगभग 2 हजार ड्रोन प्रयाग महात्म्य और महाकुंभ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें समुद्र मंथन और अमृत कलश निकलने के दृश्य का प्रदर्शन होगा। जबकि प्रयाग के धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाया जाएगा।

पर्यटन अधिकारी के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह से काली घाट, यमुना की लहरों पर म्यूजिकल फाउंटेन लेजर शो भी शुरू होने जा रहा है जो प्रयागराज आने वाले पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा।

महाकुंभ के लिए इन शहरों से प्रयागराज के लिए मिलेगी फ्लाइट

महाकुंभ के लिए एयर इंडिया ने प्रयागराज से दिल्ली और कोलकाता के लिए फ्लाइट्स की अनुमति मांगी है। इससे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।

बता दें इंडिया, अकासा और एलाइंस जैसी विमानन कंपनियां पहले से ही प्रयागराज से उड़ान सेवा प्रदान कर रही हैं। फिलहाल दिल्ली और मुंबई समेत आठ शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी उड़ान है।

महाकुंभ के लिए पवन हंस कंपनी हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू करने जा रही है। कंपनी के अधिकारियों ने इसे लेकर जिला प्रशासन से विचार विमर्श किया है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...