राहुल गांधी को मिला नया बंगला, बहन प्रियंका पहुंचीं देखने

लोकसभा में नेता विपक्ष बनने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अब नया बंगला दिया जा रहा है। विपक्ष के नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rahul Gandhi Got a new Bungalow: लोकसभा में नेता विपक्ष बनने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अब नया बंगला दिया जा रहा है। विपक्ष के नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है।

ऐसे में House Committee ने कांग्रेस नेता को बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड की पेशकश की है। आज उनकी बहन प्रियंका गांधी ने उन्हें आवंटित किए जा रहे बंगला का दौरा किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वर्तमान में अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उनके 10 जनपथ वाले आवास में रह रहे हैं। 2004 में सांसद बनने के बाद से Rahul Gandhi 12 तुगलक लेन स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। पिछले साल मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद उनकी सदस्यता चली गई थी।

इसके बाद उन्हें अपना यह आवास खाली करना पड़ा था। हालांकि बाद में सदस्यता बहाल होने के बाद उन्हें बंगला वापस मिल गया था लेकिन वे उसमें रहने नहीं गए।

Share This Article