रामनाथपुरम: कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई(टीएनसीसी)के अध्यक्ष एम. मणिकम टैगोर ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि 2029 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को निर्णायक जीत मिलेगी और दावा किया कि तमिलनाडु में टीवीके के साथ बना नया गठबंधन राज्य की सभी 39 संसदीय सीट पर जीत दर्ज करेगा। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की मजबूती को दोहराते हुए टैगोर ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 2029 के चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगा।
‘इंडिया गठबंधन’ 2029 के लोकसभा में प्रचंड जीत हासिल करेगा : मणिकम टैगोर
कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने 2029 लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन की निर्णायक जीत का भरोसा जताया, तमिलनाडु में TVK गठबंधन से सभी 39 सीट जीतने का दावा किया।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।

