नयी दिल्ली : गुजरात के जामनगर में रिलायंस समूह द्वारा संचालित पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वंतारा ने शुक्रवार को कहा कि वह उच्चाधिकार प्राप्त समिति के उस आदेश का पालन करेगा, जिसमें हाथी माधुरी को कोल्हापुर लौटाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, केंद्र ने जोर दिया कि माधुरी की पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसे लगातार चिकित्सा देखभाल और निगरानी की जरूरत है।
वंतारा ने एक बयान में कहा कि कोल्हापुर में महादेवी के नाम से जानी जाने वाली माधुरी को 30 जुलाई, 2025 को उच्चाधिकार प्राप्त समिति के निर्देशों का पालन करते हुए वंतारा लाया गया था। इन निर्देशों को मुंबई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने भी बरकरार रखा था।

