वायनाड के लिए राहुल गांधी ने की बड़ी घोषणा!

केरल के वायनाड (Wayanad) में 29-30 जुलाई की रात 2 बजे से 4 बजे के बीच Landslide की 4 घटनाएं हुई थीं। चार गांव बह गए थे। हादसे के चौथे दिन सेना ने 4 लोगों को जिंदा निकाला।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rahul Gandhi made a big announcement for Wayanad! : केरल के वायनाड (Wayanad) में 29-30 जुलाई की रात 2 बजे से 4 बजे के बीच Landslide की 4 घटनाएं हुई थीं। चार गांव बह गए थे। हादसे के चौथे दिन सेना ने 4 लोगों को जिंदा निकाला।

इनमें दो महिला और पुरूष हैं। चारों एक ही परिवार के हैं। ये पदावेट्टी कुन्नू में फंसे हुए थे। हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 318 हो गई है। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि हादसे के चार दिन बाद भी 206 लोग लापता हैं। सेना अब मोबाइल के Last Location के हिसाब से लोगों को ढूंढऩे का काम कर रही है। वही वायनाड पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि यहां कांग्रेस पीडि़तों के लिए मकान बनवाएगी।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी 1 अगस्त को वायनाड पहुंचे थे। दोनों ने प्रभावित लोगों से बात की। चूरलमाला और मेप्पाडी में एक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्चुरी भी पहुंचे।

शुक्रवार को राहुल गांधी राहत कार्य को लेकर पार्टी नेताओं और मेप्पाड़ी ग्राम पंचायत के डेलिगेशन से मिले। राहुल गांधी ने Wayanad Landslide का मुद्दा दिल्ली में उठाने की बात कही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी यहां 100 से ज्यादा घर बनाएगी। केरल ने एक ही इलाके में ऐसी त्रासदी नहीं देखी। राहुल ने कहा कि यह देखना दुखद है कि कितने लोगों ने अपने परिवार और घरों को खो दिया है।

आज मुझे वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसा मेरे पिता के निधन के समय हुआ था। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लडऩे वाली हैं।

Share This Article