Latest Newsभारतशूटर मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत

शूटर मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Manu Bhakar Maternal Grand Mother and Uncle Death : पेरिस ओलंपिक पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज Manu Bhakar की नानी और मामा की रविवार को दादरी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे दोनों चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर दे मारी।

दादरी थाने के जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) सुरेश कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई तथा इस दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनु भाकर की नानी सावित्री देवी (70) और मामा युद्धवीर (50) के तौर पर हुई है जो हरियाणा रोडवेज में चालक थे।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उनके मुताबिक, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दो दिन पहले मनु भाकर को राष्ट्रपति ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था जिसके बाद घर में खुशी का माहौल था। लेकिन इस हादसे के बाद उसके घर में मातम छाया हुआ है।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...