भारत

तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहे यासीन मलिक की तबीयत बिगडी

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहे जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ Yasin Malik की तबीयत बिगड़ गई है।

डॉक्टरों की सलाह पर पानी की कमी को दूर करने के लिए उसे IVY Fluid की डोज दिया जा रहा है। जेल सूत्रों का कहना है कि ज्यादा जरूरत पड़ने पर उसे ग्लूकोज की डोज भी दी जा सकती है। डाक्टरों की टीम लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।

उल्लेखनीय है कि यासीन मलिक शुक्रवार से लगातार भूख हड़ताल (Hunger strike) पर है। जेल प्रशासन लगातार उससे भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध कर रहा है, लेकिन यासीन इसके लिए राजी नहीं हो रहा है।

मलिक तिहाड़ के जेल नंबर सात में उम्र कैद की सजा काट रहा

उसकी मांग है कि उसके विचाराधीन मामलों (Pending matters) की निष्पक्ष जांच की जाए। जब तक उसकी मांग नहीं मानी जाएगी वह भूख हड़ताल पर रहेगा।

उसके जिद को लेकर जेल प्रशासन (Prison administration) ने सारी तैयारी कर ली है। जेल अधिकारियों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ती है तो उसे अस्पताल भी भेजा जा सकता है। Yasin Malik तिहाड़ के जेल नंबर सात में उम्र कैद की सजा काट रहा है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker