What's Hot

    ज्योतिरादित्य सिंधिया से सांसद संजय सेठ ने की मुलाकात

    August 12, 2022

    Lok Adalat : पलामू में मामलों के निस्तारण के लिए 13 पीठों का गठन

    August 12, 2022

    झारखंड के हाई स्कूलों में 13 प्रधानाध्यापकों की 16 साल बाद होगी नियुक्ति

    August 12, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • ज्योतिरादित्य सिंधिया से सांसद संजय सेठ ने की मुलाकात
    • Lok Adalat : पलामू में मामलों के निस्तारण के लिए 13 पीठों का गठन
    • झारखंड के हाई स्कूलों में 13 प्रधानाध्यापकों की 16 साल बाद होगी नियुक्ति
    • मुफ्त की राजनीति पर BJP और ‘AAP’ ने लगाए एक दूसरे पर आरोप
    • बोकारो में BSL कर्मी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
    • गिरिडीह में मुखिया पति की हैवानियत, 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
    • देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 16,561 पॉजिटिव मामले
    • NLC इंडिया में अपरेंटिस पद पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
    Friday, August 12
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»भारत»राज्यपाल के विवादित बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा ने भी पल्ला झाड़ा
    भारत

    राज्यपाल के विवादित बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा ने भी पल्ला झाड़ा

    उन्होंने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र के निर्माण में मराठी लोगों का सर्वोपरि योगदान है और उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने का भी गर्व है
    News Aroma OnlineBy News Aroma OnlineJuly 31, 2022Updated:July 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    shied
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल (Governor) भगत सिंह कोश्यारी के विवादित (Controversial) बयान पर महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है।

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी राज्यपाल (Governor) के व्यक्तव्य से किनारा कर लिया है।

    BJP के पूर्व सांसद संभाजी राजे भोसले ने PM को पत्र लिखकर इस तरह बार-बार विवादित (Controversial) बयान देने पर राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग की है।

    हालांकि इस पर राज्यपाल (Governor) कोश्यारी ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया।

    उन्होंने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र के निर्माण में मराठी लोगों का सर्वोपरि योगदान है और उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने का भी गर्व है।

    राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर गुजराती राजस्थानी लोगों को मुंबई से हटा दिया जाए तो यहां पैसे ही नहीं रहेंगे। इसके बाद मुंबई देश की आर्थिक राजधानी नहीं रह जाएगी।

    राज्यपाल से अपील करेंगे कि वे जिम्मेदार पद पर विराजमान हैं, इसलिए विवादित बयान न दें

    CM Eknath Shinde ने कहा कि राज्यपाल (Governor) का व्यक्तव्य व्यक्तिगत है। वे राज्यपाल से अपील करेंगे कि वे जिम्मेदार पद पर विराजमान हैं, इसलिए विवादित बयान न दें। CM ने कहा कि मुंबई सहित महाराष्ट्र के विकास में बहुत ज्यादा योगदान रहा है।

    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि BJP राज्यपाल के इस व्यक्तव्य से बिल्कुल सहमत नहीं है। मुंबई और महाराष्ट्र के विकास में मराठी भाषियों का अमूल्य योगदान रहा है।

    उन्होंने कहा कि राज्यपाल किसी समाज विशेष का कार्यक्रम संबोधित कर रहे थे। उस समय उनके मुंह से यह बात निकल गई है, जबकि राज्यपाल खुद महाराष्ट्र का सम्मान करते हैं।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि इस राज्यपाल के बारे में क्या कहें, बार-बार गलतबयानी कर रहे हैं। पहले शिवाजी महाराज, फिर महात्मा ज्योतिबा फुले और अब इस तरह का व्यक्तव्य।

    NCP प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने राज्यपाल को सोच समझकर बोलने की सलाह दी है।

    राज्यों के लोग यहां आकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे

    महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राज्यपाल (Governor) जानबूझकर इस तरह का अपमानजनक व्यक्तव्य (Derogatory Expression) जारी कर महाराष्ट्र का अपमान कर रहे हैं। केंद्र सरकार को राज्यपाल को तत्काल वापस बुला लेना चाहिए और जिसे महाराष्ट्र की समझ हो, उसे राज्यपाल बनाना चाहिए।

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष Raj Thakrey ने कहा कि राज्यपाल जानबूझकर इस तरह व्यक्तव्य जारी करते हैं और उन्हें लगता है कि महाराष्ट्र की जनता यह नहीं समझती।

    उन्होंने कहा कि राज्यपाल (Governor) को अगर राज्य का इतिहास नहीं पता है तो अनर्गल बयानबाजी (Unrestrained Statements) न करें।

    मराठी जनता ने महाराष्ट्र का माहौल इस तरह का बनाया है, जिससे हर राज्यों के लोग यहां आकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं।

    Bharat News breaking news CM Eknath Shinde Governor hindi news india news India News In Hindi India Story Latest Hindi News Latest India News Latest National News Media News National Headlines national news National News In Hindi NationalNews भारत की ताजा ख़बरें इंडिया न्यूज़ देश की ताज़ा ख़बरें नेशनल न्यूज़ न्यूज़ भारत भगत सिंह कोश्यारी मुंबई हिंदी समाचार
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.