
पटना : नवादा शहर में प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ गुरुवार को व्यापक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई क्लीनिकों के दस्तावेजों की जांच की गई और आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति या नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से शहर के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने लोगों से केवल पंजीकृत और अधिकृत स्वास्थ्य केंद्रों से ही इलाज कराने की अपील की।

