गिरिडीह : बराकर नदी के पास मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह के सरिया में बराकर नदी के पास नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र स्थित बराकर नदी के पास से एक नवजात का शव मिला है। शव मिलने की जानकारी के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। साथ ही लोगों के मन में विभिन्न तरह के सवाल चल रहे हैं, जैसे कि नवजात का शव यहां कैसे आया।

स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद सरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस की टीम यह पता लगाने में जुट गई है कि नवजात का शव नदी के पास किसने पहुंचाया और इस घटना के पीछे क्या कारण है।

इधर, नवजात का शव मिलने के बाद सरिया और बगोदर क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, फिलहाल इस मामले में किसी क्लीनिक या अल्ट्रासाउंड सेंटर की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को वहां किसने छोड़ा, इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।