पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 16 IED बम बरामद

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa News: सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत चाईबासा पुलिस, सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और CRPF (60वीं बटालियन) की संयुक्त टीम ने सोमवार को टोकलो थाना क्षेत्र के कोटसोना और लांजी के जंगली पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाकर माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान 16 शक्तिशाली IED बम (प्रत्येक का वजन 2 किलोग्राम) बरामद किए गए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

6 जुलाई को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा और अन्य नक्सली सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं। ये नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे थे। इस सूचना के बाद संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टोकलो थाना और दलभंगा OP के सीमावर्ती जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

अभियान के दौरान पहाड़ी इलाकों में छिपाए गए 16 IED बम बरामद किए गए, जिन्हें माओवादियों ने सुरक्षा बलों की आवाजाही बाधित करने और नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था। बम निरोधक दस्ते की सतर्कता से इन विस्फोटकों को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। पश्चिमी सिंहभूम के SP राकेश रंजन ने बताया कि माओवादी गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा और क्षेत्र की शांति भंग नहीं होने दी जाएगी।

Share This Article