Latest Newsझारखंडझारखंड में छठ घाट पर नक्सलियों का तांडव, कोयला कारोबारी को मारी...

झारखंड में छठ घाट पर नक्सलियों का तांडव, कोयला कारोबारी को मारी तीन गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा चतरा: जिले के पत्थलगड़ा क्षेत्र के तपसा गांव निवासी व कोयला कारोबारी मुकेश गिरि की छठ घाट पर शनिवार की सुबह भाकपा माओवादियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी है।

मुकेश गिरि को तीन गोली लगी। गोली लगने के बाद उसे सिमरिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर माओवादियों ने दो पर्चा छोड़ा है। माओवादियों ने गिरि पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ बचनदेव कुजूर और पत्थलगड़ा थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ तपसा छठ घाट पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और दो हस्तलिखित पर्चा भी बरामद किया है।

मौके पर उपस्थित लोगोें ने बताया कि अर्घ्य देने के सुबह घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। अर्घ्य देने का कार्यक्रम चल रहा था।

इस क्रम में एक के बाद एक तीन गोली की आवाज आई जब तक कुछ समझ पाते, तब तक तीन-चार मोटरसाइकिल पर सवार लोग भाकपा माओवादी जिंदाबाद का नारा लगाते भाग निकले।

एसडीपीओ कुजूर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...