Homeझारखंडअर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से एनसीबी ने 6 घंटे तक पूछताछ...

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से एनसीबी ने 6 घंटे तक पूछताछ की

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: बॉलीवुड और ड्रग माफियाओं के बीच कथित संबंधों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड व दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएडिस को गुरुवार लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया।

एनसीबी अधिकारियों द्वारा बुधवार को 6 घंटे से अधिक समय तक गैब्रिएला से पूछताछ की जा चुकी है। गुरुवार को भी एनसीबी ने गैब्रिएला से छह घंटे तक पूछताछ की।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एनसीबी इसी मामले में सम्भवत: शुक्रवार को रामपाल से पूछताछ करेगी।

एनसीबी इस मामले में रामपाल से अलग से पूछताछ कर रही है।

गैब्रिएला यहां एनसीबी के ऑफिस सुबह ही पहुंच गईं। एनसीबी ने सोमवार को अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की थी, इस दौरान एजेंसी को उनके घर पर कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं।

19 अक्टूबर को ड्रग संबंधित एक मामले में ग्रैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को गिरफ्तार किया जा चुका है और इसी के बाद पूछताछ के लिए अर्जुन रामपाल को भी तलब किया गया था।

दरअसल, रविवार को फिल्मकार फिरोज नाडियाडवाला के घर पर एनसीबी द्वारा छापेमारी किए जाने और उनकी पत्नी शबाना सईद को अरेस्ट किए जाने के बाद मामले में पूछताछ के दौर ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। हालांकि शबाना को सोमवार को ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...