झारखंड की इन 3 सीटों पर अभी भी NDA के उम्मीदवार कंफर्म नहीं, धनबाद, चतरा और…  

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Unconfirmed NDA Candidates: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seats) में 11 पर NDA ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं, मगर अभी भी तीन ऐसी सीटें हैं, जहां से कौन चुनाव लड़ेगा, यह तय नहीं हो पा रहा है। ये सीटें हैं- चतरा, धनबाद, गिरिडीह। गिरिडीह लोकसभा सीट AJSU को मिल सकती है, लेकिन धनबाद और चतरा में BJP अपना प्रत्याशी उतारेगी।

BJP के अंदर काफी विरोध हो रहा

सियासी गलियारे में यह चर्चा तेज है कि धनबाद और चतरा के वर्तमान सांसद पीएन सिंह और सुनील कुमार सिंह का टिकट कटना तय है।

BJP के कई विधायक और पार्टी के पदाधिकारी इन सीटों पर कई महीनों से अपने लिए टिकट के प्रयास में लगे हुए हैं।

चतरा लोकसभा सीट के वर्तमान सांसद सुनील कुमार सिंह का BJP के अंदर काफी विरोध हो रहा है।

BJP कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग उनके खिलाफ है। इसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व अब तक चतरा सीट पर फैसला नहीं ले पा रहा है।

चतरा में BJP के पास कोई बड़ा चेहरा भी नहीं है। ऐसे में उम्मीदवार के चयन में BJP पूरे हिसाब-किताब के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी।

वैसे तो चतरा में BJP के कई दावेदार हैं, लेकिन BJP के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री और राजद से BJP में आए गिरिनाथ सिंह, पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता और प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह के नाम के काफी चर्चे हैं।

 BJP वेट एंड वॉट की स्थिति में

बताया जा रहा है कि धनबाद लोकसभा सीट से BJP के सांसद पीएन सिंह का भी पार्टी के अंदर विरोध हो रहा है।

इस सीट पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बाघमारा से विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह और BJP के प्रदेश मंत्री सरोज सिंह के नाम के चर्चे हैं।

एक और नाम भी चर्चा में है, वह है जमशेदपुर से विधायक सरयू राय। चर्चा है कि यहां BJP वेट एंड वॉट की स्थिति में है।

कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा की तरह विधायक सरयू राय भी अगर BJP में शामिल हो जाते हैं तो पार्टी धनबाद से उन्हें चुनाव लड़वा सकती है।

Share This Article