Homeविदेशनेपाल में बाढ़ से तबाही, 65 लोगों की मौत

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 65 लोगों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Flood devastation in Nepal: नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ (Landslides and Floods) ने भारी तबाही मचाई है।

Home Ministry की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार 65 लोगों की मौत और 60 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 65 लोगों की मौत- Flood devastation in Nepal, 65 people died

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी (Rishiram Tiwari) ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि 69 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा नुकसान काठमांडू घाटी में हुआ है। यहां 34 लोगों की मौत हुई है।

साथ ही तिवारी ने दावा किया है कि सुरक्षा बलों ने 3 हजार से अधिक लोगों को बचाया है। सरकार ने घायलों को मुफ्त इलाज और इस तबाही में अपने सिर से छत गंवा चुके लोगों के लिए जल्द से जल्द पुनर्वास का काम शुरू करने का फैसला लिया है।

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 65 लोगों की मौत- Flood devastation in Nepal, 65 people died

कई राजमार्ग और पुल भी नष्ट हो गए

उन्होंने आगे कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कई राजमार्ग और पुल भी नष्ट हो गए हैं। राजमार्गों को साफ करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

नेपाल पुलिस (Nepal Police) ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण देश के बाकी हिस्सों से काठमांडू से जोड़ने वाले राजमार्गों सहित लगभग सभी राजमार्ग पर आवागमन ठप है। भूस्खलन की वजह से काठमांडू के सभी प्रवेश मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 65 लोगों की मौत- Flood devastation in Nepal, 65 people died

नेपाल के शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस बीच सभी राज्य सरकारों से रविवार से तीन दिन के लिए स्कूल बंद रखने और मंगलवार तक निर्धारित सभी विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षाओं को स्थगित करने का अनुरोध किया है।

नेपाल में इस वर्ष मानसून के दौरान औसत से अधिक वर्षा हुई है। उफनती नदियों के कारण काठमांडू के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है। कई घर पानी में डूब गए हैं और लोगों को ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 65 लोगों की मौत- Flood devastation in Nepal, 65 people died

शहर के दक्षिणी हिस्से का एक बड़ा इलाका ज्यादातर बाढ़ग्रस्त था और चार लोगों को लेने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था। ये लोग अपने घर छोड़ने में असमर्थ थे। काठमांडू के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति और Internet service काफी समय तक बाधित रही।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...