• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • ऑटो
आज का दिन इन राशि वालों के लिए उत्तम, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज इन राशि वालों को करना पड़ सकता है कठिन परिस्थितियों का सामना, जानिए अपना राशिफल

8 months ago
पलामू में पति की हत्या कर शौचालय की टंकी में दफनाया, पत्नी अरेस्ट, जेल भेजी गई

पलामू में पति की हत्या कर शौचालय की टंकी में दफनाया, पत्नी अरेस्ट, जेल भेजी गई

10 minutes ago
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची ICAR कैंपस में बायोमास गैसीफायर इकाई का किया उद्घाटन

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची ICAR कैंपस में बायोमास गैसीफायर इकाई का किया उद्घाटन

24 minutes ago
अब 9 जुलाई को होगा ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी हड़ताल

अब 9 जुलाई को होगा ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी हड़ताल

35 minutes ago
JMM में शामिल हुईं BJP की अंकिता वर्मा, रांची की महिलाओं ने भी थामा झामुमो का दामन

JMM में शामिल हुईं BJP की अंकिता वर्मा, रांची की महिलाओं ने भी थामा झामुमो का दामन

43 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को लताड़ा, ‘घड़ियाली आंसू नहीं चाहिए’, कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में SIT जांच का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को लताड़ा, ‘घड़ियाली आंसू नहीं चाहिए’, कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में SIT जांच का आदेश

51 minutes ago
मुरहू में ‘Blackout’!, गलतफहमी ने बढ़ाई मुसीबत

मुरहू में ‘Blackout’!, गलतफहमी ने बढ़ाई मुसीबत

57 minutes ago
जमशेदपुर में पुलिस का Action, हथियार के साथ दो क्रीमनल गिरफ्तार

जमशेदपुर में पुलिस का Action, हथियार के साथ दो क्रीमनल गिरफ्तार

1 hour ago
राज्यपाल से अन्नपूर्णा देवी ने की मुलाकात

राज्यपाल से अन्नपूर्णा देवी ने की मुलाकात

1 hour ago
एनर्जी ड्रिंक्स में टॉरीन से ब्लड कैंसर का खतरा! Nature जर्नल की चौंकाने वाली स्टडी, ल्यूकेमिया मरीज सावधान!

एनर्जी ड्रिंक्स में टॉरीन से ब्लड कैंसर का खतरा! Nature जर्नल की चौंकाने वाली स्टडी, ल्यूकेमिया मरीज सावधान!

1 hour ago
Cannes 2025 : उर्वशी रौतेला की ब्लैक ड्रेस में वॉर्डरोब मालफंक्शन, फटी ड्रेस ने बटोरी सुर्खियां

Cannes 2025 : उर्वशी रौतेला की ब्लैक ड्रेस में वॉर्डरोब मालफंक्शन, फटी ड्रेस ने बटोरी सुर्खियां

1 hour ago
जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, हड्डियों तक फैला, हार्मोन थेरेपी से इलाज की उम्मीद

जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, हड्डियों तक फैला, हार्मोन थेरेपी से इलाज की उम्मीद

2 hours ago
Ranchi Sadar Hospital

अब झारखंड में होगा लिवर रोगों का इलाज, रांची सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगा हेपाटोबिलियरी विभाग

2 hours ago
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
Monday, May 19, 2025
  • Login
News Aroma
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
No Result
View All Result
News Aroma
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल

September 30, 2024

आज इन राशि वालों को करना पड़ सकता है कठिन परिस्थितियों का सामना, जानिए अपना राशिफल

आज का दिन कई राशि वालों के लिए बेहद ही अच्छा और फलदायक होगा तो वहीं कई राशि वालों को आज कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

Central Deskby Central Desk
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
A A
आज का दिन इन राशि वालों के लिए उत्तम, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Daily Horoscope : आज 30 सितंबर दिन सोमवार के राशिफल (Horoscope) के अनुसार आज का दिन कई राशि वालों के लिए बेहद ही अच्छा और फलदायक होगा तो वहीं कई राशि वालों को आज कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
तो चलिए जानते हैं सभी राशि जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन (Aaj Ka Rashifal)।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज व्यापार में अनावश्यक परेशानियों के आने से धन के मार्ग प्रभावित हो सकते हैं लेकिन आप स्थितियों को संभालने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है। आज आप घर की जरूरत का किसी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आज आपको घर या व्यवसाय में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। नौकरी करने वाले अपने कामकाज में स्पष्टता रखें और किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें। शाम का समय धर्म कर्म के कार्यों से मन में शांति आएगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

RelatedPosts

Donald Trump

10 मई के बाद ट्रंप ने 7वीं बार लिया सीजफायर का क्रेडिट, भारत ने…

May 17, 2025
1 मई से लागू नहीं होगा ANPR-FasTag सैटेलाइट टोलिंग सिस्टम, सड़क मंत्रालय ने कहा…

1 मई से लागू नहीं होगा ANPR-FasTag सैटेलाइट टोलिंग सिस्टम, सड़क मंत्रालय ने कहा…

April 20, 2025
PROBA-3 mission

ISRO ने फिर रचा इतिहास, PROBA -3 मिशन की हुई सफल लॉन्चिंग

December 5, 2024

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को सोमवार के दिन गलत तरीके से पैसा कमाने से बचना होगा यानी किसी का दिल दुखाकर धन एकत्रित नहीं करना है। आज आप किसी सरकारी काम के पूरे हो जाने पर ज्यादा खुश और सफल रहेंगे और परिवार में श्राद्ध कर्म का आयोजन भी हो सकता है। आज आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और आपको कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त होगी। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शाम को आप भाई से कुछ बातों पर चर्चा कर सकते हैं।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को सोमवार के दिन पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे कामकाज में मन नहीं लगेगा और मानसिक तनाव हो सकता है। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना पड़े तो सोच समझ कर दें क्योंकि उसके वापस आने के चांस बहुत कम हैं, जिससे रिश्तों में दरार भी आ सकती है। नौकरी करने वालों को आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों का सहकर्मियों द्वारा विरोध हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ रहा है और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। शाम के समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा भी कर सकते हैं।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को सोमवार के दिन कामकाज में मेहनत करने के बाद आपको मनचाहा लाभ मिलेगा, जिससे आप खुश नजर आएंगे और धन संबंधित समस्या दूर होगी। किसी जरूरी काम के अटक जाने से मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको सुख-दुख को समान समझना होगा और सब कुछ भाग्य पर छोड़ देना होगा। परिवार में आज श्राद्ध कर्म किया जा सकता है, जिसमें सभी घरवाले सहयोग करेंगे। आज आपको बिजनस के सिलसिले में दूर-दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल-खेल में बिताएंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को आज के दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि परिवार के सदस्य आपसे कुछ मांग कर सकते हैं, जिन्हें आपको सोच समझकर पूरी करनी चाहिए। व्यवसाय और कारोबार से जुड़े लोगों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। हर कार्य में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। आज आपके सभी कार्य सुचारू रूप से और समय पर पूरे होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने किसी दोस्त की मदद के लिए आज कुछ पैसे खर्च करेंगे।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले सोमवार के दिन अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर सकते हैं। साथ ही आज के दिन आपके लिए अच्छी खबरें आती रहेंगी इसलिए आज वही काम करें, जिसके पूरा होने की उम्मीद है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की कीर्ति आज चारों ओर फैलेगी, जिससे उनके फॉलोअर्स की संख्या में वृद्धि होगी। संतान को लेकर आज आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में अगर कोई अनबन चल रही है तो वह आज खत्म हो जाएगी।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और एक के बाद एक मामले आसानी से सुलझेंगे। समय के साथ चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे नहीं तो समय आपको पीछे छोड़ देगा इसलिए आपको समय के साथ चलना होगा तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। अगर कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज आपकी सेहत में सुधार आएगा। आपको अटके धन की प्राप्ति होगी और अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। शाम के समय माताजी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले आज व्यस्तता के बीच वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। जिससे आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी और रिश्ता मजबूत होगा। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनके साथ मधुर व्यवहार करना होगा। परिवार में आज श्राद्ध कर्म व पितरों के नाम का दान भी कर सकते हैं और माताजी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों की टीचर की वजह से शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी व कारोबार करने वालों को अच्छा फायदा होगा और अपने काम से सभी को प्रभावित भी करेंगे।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। अगर आपको किसी यात्रा पर जाना है तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा। नौकरी करने वालों को आज ऑफिस में सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है। वाहन संबंधी परेशानी आपको परेशान कर सकती है और जल्दबाजी में काम करने से बचें। हाथ में पर्याप्त धन होने के बावजूद पारिवारिक अशांति आपको परेशान कर सकती है। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप चल या अचल संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके कानूनी पहलुओं को स्वतंत्र रूप से जांच लें। परिवार की टेंशन को दूर करने में लगे रहेंगे और सफल भी होंगे। व्यापार के लिए आज सोच समझकर फैसला लें। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ बिता रहे लोगों ने अगर अभी तक जीवनसाथी का परिचय परिजनों से नहीं कराया है तो आज करवा सकते हैं, उनके लिए दिन शुभ रहेगा।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ आर्थिक संकट पैदा कर सकता है इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। करियर की स्थिति को देखते हुए आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे लेकिन दोपहर बाद आपको शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में आज श्राद्ध किया जा सकता है, जिससे घर की महिलाएं व्यस्त नजर आएंग। आज किसी से व्यर्थ की बहस बाजी के कारण समय और धन की हानि होगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा और हर कदम पर सहयोग भी मिलेगा। आज अगर आप किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी ना लें। शाम को कोई पुराना मित्र आपके घर आ सकता है और हंसी मजाक में समय व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके जीवन में चल रहीं उलझने खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। व्यापार में कुछ नए प्रयोगों से धन अर्जित करेंगे और बिजनस में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको मिल सकता है, जिससे आपके अपने लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और जीवनसाथी के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी ले सकते हैं। शाम का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Previous Post

नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Next Post

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 65 लोगों की मौत

पलामू में पति की हत्या कर शौचालय की टंकी में दफनाया, पत्नी अरेस्ट, जेल भेजी गई
झारखंड

पलामू में पति की हत्या कर शौचालय की टंकी में दफनाया, पत्नी अरेस्ट, जेल भेजी गई

Jharkhand News: पांकी थाना क्षेत्र के गरिहारा गांव में पति की हत्या कर शौचालय की टंकी के सोख्ता में शव ...

May 19, 2025
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची ICAR कैंपस में बायोमास गैसीफायर इकाई का किया उद्घाटन
झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची ICAR कैंपस में बायोमास गैसीफायर इकाई का किया उद्घाटन

ICAR Campus: झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 19 मई 2025 को रांची के गढ़खटंगा ...

May 19, 2025
अब 9 जुलाई को होगा ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी हड़ताल
झारखंड

अब 9 जुलाई को होगा ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी हड़ताल

Jharkhand News: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। मंगलवार से ...

May 19, 2025
JMM में शामिल हुईं BJP की अंकिता वर्मा, रांची की महिलाओं ने भी थामा झामुमो का दामन
झारखंड

JMM में शामिल हुईं BJP की अंकिता वर्मा, रांची की महिलाओं ने भी थामा झामुमो का दामन

Jharkhand News: रांची में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय कार्यालय में BJP प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अंकिता ...

May 19, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को लताड़ा, ‘घड़ियाली आंसू नहीं चाहिए’, कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में SIT जांच का आदेश
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को लताड़ा, ‘घड़ियाली आंसू नहीं चाहिए’, कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में SIT जांच का आदेश

Vijay Shah Sofia Qureshi controversial comment: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई ...

May 19, 2025

Next Post
Flood devastation

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 65 लोगों की मौत

News Aroma

Copyright © 2025 News Aroma.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप

Copyright © 2025 News Aroma.