भतीजे ने की थी चाचा-चाची की हत्या, रांची पुलिस ने किया कांके में हुए हत्याकांड का उद्भेदन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित टिकली टोली में हुई दंपति की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधी सुमित मुंडा (20) मृतक का भतीजा है। इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और पल्सर बाइक बरामद किया गया है।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 26 फरवरी की दोपहर सूचना मिली की गोंडा थाना क्षेत्र के टिकली टोला स्थित विनोद मुंडा के घर के पीछे एक मकान के कमरे से पति तेतरू पाहन और पत्नी लखिया देवी का शव बरामद किया गया था।

जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका प्रतीत हुई। इसके बाद अनुसंधान के क्रम में आरोपित सुमित मुंडा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में सुमित मुंडा ने बताया कि मृतक मृतिका उसके चाचा चाची हैं। उसके चाचा ने खतियानी जमीन की बिक्री की थी।

सुमित मुंडा अपने चाचा से बार-बार बाइक और मोबाइल की मांग करता था । मोबाइल और बाइक नहीं देने से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया।

हत्यारे सुमित मुंडा ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपने चाचा- चाची को मुखाग्नि भी दी थी।

Share This Article