नेतरहाट से 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी जगदीश नगेशिया गिरफ्तार – महुआडांड पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महुआडांड थाना क्षेत्र से लापता सात वर्षीय बच्ची को पुलिस ने नेतरहाट से सकुशल बरामद किया, जबकि मामले में आरोपी जगदीश नगेशिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahua Dand News : महुआडांड थाना क्षेत्र से लापता 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेतरहाट से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैमहिला थाना महुआडांड में कांड संख्या 09/26, दिनांक 27/07/2026 दर्ज किया गया था। मामला धारा 96 BNS एवं 8/12 POCSO एक्ट के तहत दर्ज है।

पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त जगदीश नगेशिया, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-अग्नु नगेशिया, ग्राम-दीपटोली, थाना-महुआडांड, जिला-लातेहार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में उपस्थापित कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की तत्परता से मिली सफलता

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही महुआडांड पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस टीम ने नेतरहाट क्षेत्र में छापेमारी कर बच्ची को सकुशल बरामद किया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

महुआडांड पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों और प्रखंड वासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और POCSO एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।