
- नेतरहाट थाना प्रभारी की पहल पर ग्रामीणों में जागरूकता की लहर, सहयोग का भरोसा
पुलिस और जनता साथ आए तो बदलाव तय है। इसी सोच के साथ नेतरहाट थाना प्रभारी श्री अभिषेक कुमार सिंह ने दुरूप पंचायत के ग्राम बरदौनी में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक जनजागरूकता सभा का आयोजन किया।
सभा का मकसद था – गांव को नशा मुक्त, साइबर सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना।
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आसान भाषा में जरूरी बातें समझाईं:
1. नशा मुक्ति: स्वस्थ परिवार, समृद्ध गांव
उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशे को ना कहें। नशे से शरीर और करियर दोनों बर्बाद होते हैं। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि अगर कोई नशे का अवैध कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। ग्रामीणों ने तालियां बजाकर इस अभियान में पूरा साथ देने का वादा किया।
2. नियम पालन: सुरक्षित सफर, खुशहाल जीवन
हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियम मानने से होने वाले फायदे बताए गए। आपात स्थिति में *112* डायल करने की जानकारी देकर लोगों को और अधिक आत्मनिर्भर बनाया गया।
एकता का संदेश
थाना प्रभारी ने कहा कि जब गांव के लोग आपस में मिलजुल कर रहेंगे और सकारात्मक सोच रखेंगे, तभी हमारा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
इस सकारात्मक पहल में बरदौनी कला के प प्रखंड प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री कोरनलियुस मिंज और पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती इग्नेशिया केरकेट्टा,दुरुप पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह भी शामिल हुए। सभी ने कहा कि पुलिस द्वारा गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाना सराहनीय कदम है।
इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा।सभा के अंत में सभी ग्रामीणों ने नशा मुक्त और अपराध मुक्त गांव बनाने की शपथ ली। माहौल उत्साह और उम्मीद से भरा रहा।

