JNU के कुलपति को UGC का अध्यक्ष बनाया गया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को शुक्रवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

केन्द्र सरकार के नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी गई है। जगदीश कुमार अगले पांच वर्षों या फिर 65 वर्ष की आयु पूरे होने तक या फिर किसी अन्य आदेश के आने तक इस पद पर रहेंगे। उन्हें 2016 में जेएनयू का कुलपति नियुक्त किया गया था।

यूजीसी के अध्यक्ष का पद 06 दिसंबर 2021 से रिक्त था। प्रोफेसर डीपी सिंह ने 65 वर्ष की आयु पूरा करने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।

जगदीश कुमार को दूसरी बार यूजीसी के अध्यक्ष का प्रभार दिया गया है। वे 14 जनवरी 2017 से 2 फरवरी 2017 तक यूजीसी के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुके हैं। वह तीन वर्षों तक यूजीसी के सदस्य भी रहे हैं।

Share This Article