नए साल में 1122 रुपए में हवाई सफर करने का आज आखरी मौका

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: विमानन कंपनी स्पाइसजेट की वीओवी ‎विंटर सेल सोमवार 27 दिसंबर से शुरू हो चुकी है जो 31 दिसंबर तक चलेगी।

इसके तहत यात्रियों को केवल 1,122 रुपए में घरेलू हवाई यात्रा का मौका मिल रहा है। यह ऑफर 15 जनवरी से 15 अप्रैल तक की यात्रा के लिए है।

कंपनी के मुताबिक यह सेल ऑफर यात्रा की तिथि से कम से कम 15 दिन पहले की गई बुकिंग के लिए वैलिड है।

अगर आप अपने यात्रा की योजना बनाते हैं तो सेल फेयर बुकिंग्स पर एक बार मुफ्त में तारीख बदलवा सकते हैं लेकिन इसके लिए कम से कम दो दिन पहले प्र‎क्रिया करनी होगी।

स्पाइसजेट साथ ही अगली यात्रा पर 500 रुपए का फ्री फ्लाइट वाउचर भी दे रही है। इसे 15 से 31 जनवरी की अवधि के दौरान भुनाया जा सकता है।

यह 30 सितंबर, 2022 तक की यात्रा अवधि के लिए वैध है, लेकिन इसका लाभ लेने के लिए डिपार्चर डेट से कम से कम 15 दिन पहले बुकिंग करनी होगी।

Share This Article