दुमका से छत्तीसगढ़ की पुलिस ने एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला अन्तर्गत कुटूरु थाना की पुलिस रविवार को दुमका पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई।

छत्तीसगढ़ से दुमका चार सदस्यीय पुलिस टीम दुमका पहुंची हुई थी।

छत्तीसगढ़ की पुलिस दुमका के मुफस्सिल थाना की पुलिस के सहयोग से बागझोपा गांव के रोहित राय को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अपने साथ छत्तीसगढ़ लेकर चली गई। बताया जाता है कि युवक पर साइबर ठगी करने का आरोप था। इस मामले में कुटूरुथाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Share This Article