जमीन विवाद : गढ़वा में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी पंचायत में बुधवार की सुबह बेटे और पोतों ने मिलकर एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान भूखन राम (70) के रूप में हुई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

भूखन के ऊपर उसके बड़े बेटे रामाधार राम एवं तीन पोतों ने मिलकर कुदाल और लाठी-डंडे से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आनन फानन में भूखन को धुरकी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया लेकिन कोई डाक्टर नहीं मिला।

अंततः परिजन भूखन के शव को लेकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

भूखन के संझले पुत्र सुरेश राम ने बताया कि उनके पिता ने सभी भाइयों के बीच बराबर-बराबर जमीन बांट दी थी लेकिन बड़े भाई रामाधार राम इससे नाखुश थे।

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे जमीन विवाद का मामला गरमा गया। रामाधार राम ने तीन पुत्रों को पिता की पिटायी के लिए ललकारा।

इसके बाद दिनेश राम, शुकुल राम और नागदेव राम ने मिलकर भूखन राम पर लाठी डंडे एवं कुदाल से वार किया।

इससे मौके पर ही उनकी की मौत हो गयी। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें लेकर धुरकी अस्पताल गए। यहां कोई डाक्टर नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलने पर धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार दलबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Share This Article