हजारीबाग का युवक लापता, मोबाइल से किडनैपर ने किया मैसेज, लिखा…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: चौपारण प्रखण्ड के रामपुर पंचायत के ग्राम सरधवा टांड का एक युवक गौतम कुमार पुत्र शिवकुमार प्रसाद कल से लापता है।

गुरुवार रात सात से आठ बजे के बीच उसके मोबाइल से पिता के मोबाइल पर कई मैसेज आए। उसने मैसेज में लिखा है कि उसका अपहरण कर लिया गया है और उसे मारापीटा जा रहा है। साथ ही उसने बचाने की गुहार लगाई है।

गौतम घर का इकलौता पुत्र है। उससे एक छोटी बहन है। वह जेजे कॉलेज कोडरमा का छात्र है और गुरुवार को कॉलेज गया था लेकिन वापस नहीं लौटा है।

देर शाम कुछ लोगों ने चौपारण के वृंदा जंगल में एक अज्ञात बाइक को काफी देर से खड़ा देखा और एक हेलमेट बाइक के नीचे पड़ा था।

कुछ लोगों ने बाइक को पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी और इसकी सूचना प्रशासन को भी दी। प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और छानबीन कर रही है।

Share This Article