अंतरजातीय विवाह : झारखंड में प्रेमी युगल ने मंदिर में की हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: एक प्रेमी युगल ने मंगलवार की रात अंतरजातीय विवाह रचाया। विवाह हजारीबाग के बुढ़वा महादेव शिव मंदिर में विधि-विधान से हुआ।

विवाह रचाने के पश्चात अपनी प्रेमिका को लेकर प्रेमी अपने घर गिद्धौर पहुंचा। परंतु प्रेमी के घर वाले इस विवाह को स्वीकार नहीं किया।

बताया जाता है कि प्रखंड मुख्यालय निवासी भुनेश्वर दांगी के पुत्र संदीप कुमार एवं महावीर पासवान की पुत्री प्रिया ज्योति के बीच करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस बात से दोनों ने अपने घर वालों को अवगत भी करा दिया था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। लड़के वाले शादी को थे। जिसके पश्चात संदीप ने प्रेम विवाह रचाने का निर्णय लिया।

मंगलवार की देर रात दोनों प्रेमी ने हजारीबाग के बुढ़वा महादेवी शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह के बंधन में बंध गए।

Share This Article