दुमका-रांची इंटरसिटी अब गोड्डा से खुलेगी, सांसद ने रेल मंत्री का जताया आभार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: दुमका-रांची इंटरसिटी नंबर 18619 व 18620 अब दुमका की जगह गोड्डा से खुलेगी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक वॉल और ट्विटर पर सूचना पोस्ट कर जानकारी दी है।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि केन्द्र सरकार सुदूर पिछड़े इलाकों के विकास को लेकर गंभीर है।

सांसद ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गोड्डा को मिल रहे सम्मान के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

सांसद ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गोड्डावासियों को होली का तोह़फा दिया है। बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुमका-रांची इंटरसिटी को गोड्डा से चलाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि जल्द परिचालन शुरू करने की तिथि व समय सारणी की घोषणा रेलवे की ओर से की जाएगी। इस निर्णय से गोड्डा के लोगों को राजधानी रांची जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध होगी।

रांची से लौटने के लिए भी अब गोड्डावासियों को जसीडीह और दुमका नहीं उतरना पड़ेगा। वह सीधे गोड्डा में ही ट्रेन से उतर सकेंगे।

Share This Article