भारतीय जनता युवा मोर्चा 11 मार्च को करेगी विधानसभा का घेराव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: भाजयुमो के खूंटी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री संजय महतो, प्रदेश आइटी सेल प्रभारी राहुल शाहदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियांक भगत, और जिलाध्यक्ष राजेश महतो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

मौके पर किसलय तिवारी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों और वादा खिलाफी के विरोध में 11 मार्च को युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा घेराव किया जायेगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक तिग्गा ने किया। धन्यवाद भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने किया।

Share This Article