खूंटी में हड़िया दारू बेचने वाली विधवा महिला की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: रनिया थाना के प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड मैदान के पास रहने वाली विधवा महिला सीता देवी उर्फ सुगी देवी(40 वर्ष) की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई।

घटना बुधवार देर रात की है। महिला हड़िया दारू बेचकर गुजारा करती थी। गुरुवार को घटना की जानकारी मिलने पर रनिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस का दावा है कि हत्यारोपित जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जायेंगे। पुलिस इस बात को लेकर भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना का संबंध तांबा गांव के गणेश सिंह हत्याकांड से तो नहीं है।

छह माह पहले ताबां गांव में गणेश सिंह की हत्या कर दी गई थी। सीता देवी के दो भाइयों का नाम इस मामले में सामने आया था।

पुलिस ने एक भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा फरार है। महिला हड़िया बेचती थी और देर रात तक वहां पियक्कड़ों का जमावड़ा रहता था। हत्या की जांच पुलिस इस एंगिल से भी कर रही है।

Share This Article